नस्लीय टिप्पणी को लेकर सैम पर गिरी गाज, ओवरसीज कांग्रेस चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने पित्रोदा के

4 1 19
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी। जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पूर्वोत्तर भारत के लोगों की चीन से तुलना

सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया था। उन्होंने भारतीयों की विविधता का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। वह भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। इस बयान में आगे पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में फिर भी सभी एक साथ रहते हैं।


पीएम मोदी ने साधा था निशाना

अब भाजपा पित्रोदा के इसी नस्लीय बयान पर हमलावर हो गई थी। भाजपा का कहना है कि ये शब्द भले सैम पित्रोदा के हों लेकिन सोच राहुल गांधी की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पित्रोदा के बयान को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

UP Hot Weather : टूट गया गर्मी का रिकॉर्ड, 46 के पार पहुंचा तापमान- जानिए कब होगी बारिश

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अमरोहा : रविवार को रिकार्डतोड़ 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया, जो अभी तक सबसे अधिक तापमान रहा। पूरे दिन लोग गर्मी से पसीने से तर रहे। गर्मी से बचने के लिए पंखों, कूलरों से भी राहत नहीं मिली। घर से बाह

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now